Bharat bandh: भारत बंद-लॉकडाउन वाले पर्चे का सर्व आदिवासी समाज ने खुद के होने से किया इनकार, जानिए क्या कुछ कहा...

Bharat bandh: भारत बंद-लॉकडाउन वाले पर्चे का सर्व आदिवासी समाज ने खुद के होने से किया इनकार, जानिए क्या कुछ कहा...
X
Bharat bandh: पर्चे को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने अपने समाज के होने से इनकार किया है...

बस्तर। कुछ दिनों से सोशल मीडिया में भारत बंद और संपूर्ण लॉकडाउन वाला एक पर्चा वायरल हो रहा है। इस पर्चे को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने अपने समाज के होने से इनकार किया है। साथ ही पर्चे को फेक बताया है। सर्व आदिवासी समाज ने शांति पूर्वक बंद के लिए चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स तथा जनता से अपील की है। नीचे देखें वायरल पर्चा...


कल होगा भारत बंद

बस्तर पुलिस व सर्व आदिवासी समाज ने पर्ची को फ़ेक बताया है। पर्चा सोशल मिडिया में तेजी से वायरल होने के बाद सर्व आदिवासी समाज व सर्व अनुसूचित जाति समाज जिला बस्तर के सयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने एक बैठक 18 अगस्त को बुलाई गई। इस मीटिंग में समाज द्वारा ऐसे पर्चे जारी करने की बात से इनकार किया गया। पर्चे में निवेदनकर्ता भीमसेना लिखा हुआ है जिसका यहाँ के संगठन से कोई संबंध नहीं है। उक्त संगठन द्वारा व्यापार संघ से नगर बंद में सहयोग को लेकर केवल अपील की गई है, इस दौरान परिवहन और आपात सुविधाएँ सुचारू रूप से चालू रहेगी। नीचे देखें वीडियो...




Next Story