Begin typing your search above and press return to search.

Bemetra News: पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड...गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी

Patni Ki Hatya Kar Pati Ne Ki Atmhatya: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या (Patni Ki Hatya Kar Pati Ne Ki Atmhatya) कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Bemetra News: पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड...गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी
X

Bemetra News

By Chitrsen Sahu

Patni Ki Hatya Kar Pati Ne Ki Atmhatya: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या (Patni Ki Hatya Kar Pati Ne Ki Atmhatya) कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

यह पूरा मामला देवरबीजा चौकी क्षेत्र का है। इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सलिक साहू के रूप में की गई है, जो कि सलधा गांव (मंजगांव) में रहता था। दो साल पहले ही उसकी शादी सावित्री साहू के साथ हुई थी। सलिक ने पहले अपनी पत्नी सावित्री की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने घर से कुछ ही दूरी पर खेत में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस

इधर जब ग्रामीणों ने खेत में फांसी के फंदे पर सलिक के शव को लटके देखा, तो सनसनी फैल गई। वहीं सावित्री की भी लाश घर में संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story