Begin typing your search above and press return to search.

Bemetra News: कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप...राज्योत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया दुर्व्यवहार, विवाद के बाद कार्यक्रम छोड़कर निकले विधायक, पढ़िए क्या है पूरा मामला

BJP Ka Collector Ke Khilaf Pradarshan: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव के पहले दिन जमकर बवाल देखने को मिला। यहां भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ने कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और विधायक के साथ कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

Bemetra News: कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप...राज्योत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया दुर्व्यवहार, विवाद के बाद कार्यक्रम छोड़कर निकले विधायक, पढ़िए क्या है पूरा मामला
X
By Chitrsen Sahu

BJP Ka Collector Ke Khilaf Pradarshan: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव के पहले दिन जमकर बवाल देखने को मिला। यहां भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ने कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और विधायक के साथ कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

बैठक व्यवस्था को लेकर हुआ कहासुनी

बता दें कि बेसिक स्कूल खेल मैदान में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, लेकिन कार्यक्रम के पहले ही दिन बैठक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भाजपाईयों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपाईयों ने विधायक दीपेश साहू के साथ कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

इस बात से मचा बवाल

भाजपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा सामने वाली लाइन में बैठे थे। उनके पीछे वाली लाइन में भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद बैठे हुए थे। इसी दौरान कलेक्टर किसी बात को लेकर वेटर को चिल्लाने लगे और कहा कि चलो यहां से भगो। इसके बाद कलेक्टर ने पीछे बैठे भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी चिल्लाते हुए यह कह दिया कि चलो आप लोग भी पीछे जाकर बैठों।

कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

कलेक्टर का यह व्यवहार भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी विधायक दीपेश साहू को दी। इसके बाद विधायक दीपेश साहू के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि बेसिक स्कूल खेल मैदान में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story