Begin typing your search above and press return to search.

Bastar News : इंद्रावती नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच मिला युवती का शव, सिर से लेकर दोनों हाथ गायब

Bastar News :

Bastar News :  इंद्रावती नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच मिला युवती का शव, सिर से लेकर दोनों हाथ गायब
X
By Meenu Tiwari

Bastar News : बस्तर जिले के इंद्रावती नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच एक युवती का शव देखा गया है। आश्चर्य की बात और जाँच का विषय यह है की युवती के सिर से लेकर दोनों हाथ गायब थे। मृतिका के पैर में गोदना से बिंदी गुदवाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


मामला बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम करला कोटापारा का है , जहां इंद्रावती नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच एक युवती का शव देखा गया है . पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव वालों ने सूचना दी है कि इंद्रावती नदी में एक महिला के शरीर का आधा शव नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच फसा हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां शव को बाहर निकालने के बाद देखा गया कि दोनों हाथ नहीं होने के साथ सिर भी नही था।


युवती का शव कहा से आया, कौन है, ये भी पुलिस को अब तक पता नहीं चल पाया है। शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया है। पुलिस जाँच में जुटी है.

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story