Bastar Naxal News: बस्तर में लाल आतंक का कमांडर गणेश उइके मारा गया, केंद्रीय गृह मंत्री, CM ने किया ये ट्वीट...

Bastar Naxal News: रायपुर। नक्सलियों के सफाए के लिए चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक के बाद एक सफलता मिलती जा रही है। इस बार ओडिशा की स्पेशल फोस,र् सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने छह नक्सलियों को ढेर कर दिया है। खबरहै कि ओडिशा के कंधमाल जिले के गंजम के जंगल में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ हुई है। इसमें राम्पा इलाके में नक्सली कमांडर गणेश उइके को सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। इसके साथ ही दो महिलाओं समेत कुल छह नक्सलियों के शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। गणेश उइके का कई नक्सली हमले में हाथ रहा है। नक्सली कमांडर के मारे जाने से ओडिशा में भी नक्सलियों के पैर कमजोर हो जाएंगे।
नक्सल मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: अमित शाह
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ में सफलता के बाद लिखा है- नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े ऑपरेशन में अब तक सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े ऑपरेशन में अब तक सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ, ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की कगार पर है और हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं।
नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में आज ओडिशा के कंधमाल गंजाम सीमावर्ती वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ा प्रहार किया है। खुफिया-आधारित संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित उढक (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल गणेश उइके को न्यूट्रलाइज किया जाना माओवादी तंत्र की रीढ़ पर सीधा वार है। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि अब नक्सल हिंसा के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। 31 मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक ठोस और निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में देश पूरी ताकत, स्पष्ट नीति और अटूट इच्छाशक्ति के साथ नक्सल-मुक्त भारत की ओर आगे बढ़ रहा है।
साय ने कहा- मैं इस साहसिक और प्रभावी अभियान के लिए सुरक्षा बलों को नमन करता हूँ। सरकार का संदेश बिल्कुल साफ है- हिंसा का रास्ता छोडि़ए, मुख्यधारा से जुडि़ए; अन्यथा कानून अपना काम करेगा। शांति, विकास और विश्वास ही नए भारत की पहचान है।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
