सस्पेंड ब्रेकिंग: प्रिंसिपल सस्पेंड, अश्लील गाने पर डांस, प्रिंसिपल सस्पेंडः भोजपुरी गाने पर छात्रों के डांस का वीडियो हुआ था वायरल
CG News:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के दिन छात्र छात्राओं ने अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस किया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सरगुजा कमिश्नर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

इमेज सोर्स- NPG News
बलरामपुर। 18 फरवरी 2026:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के दिन छात्र छात्राओं ने अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस किया था। डांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सरगुजा कमिश्नर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद अश्लील भोजपुरी गाने 'लहरिया लूटा ए राजा' गाने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया था. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने अश्लील गाने पर डांस किया, तब परिजन भी परिसर में मौजूद थे। बलरामपुर DEO मनीराम यादव ने प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर मामले में कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा को भेजा गया था।
संयुक्त शिक्षा कार्यालय से प्रकरण सरगुजा कमिश्नर को भेजा था। कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में बसंत गुप्ता का मुख्यालय संयुक्त शिक्षा कार्यालय अंबिकापुर नियत किया गया है।बंसत गुप्ता का मूल पद लेक्चरर एलबी है एवं वे स्कूल के प्रभारी प्राचार्य थे।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्कूली छात्र-छात्राओं का डांस पोस्ट करते हुए खैरवारखरवार आदिवासी विकास परिषद छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह खैरवार ने लिखा कि, राम नाम नहीं, अश्लील गाना भी कला है। मंत्रीजी से प्रेरित होकर लाइव डेमो दिया गया है। मंत्री रामविचार नेताम का गृह क्षेत्र है। मंत्री नेताम ने सूरजपुर में अश्लील डांस के वायरल वीडियो को कला बताया था।
