Balodabazar News: दो युवकों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर भी पथराव, बुलानी पड़ी फोर्स...
Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बड़ी घटना हुई। आरोपियों ने दो युवकों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई, वहीं, दूसरे की हालत गंभीर है।

Balodabazar News: बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो युवकों पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी गांववालों ने पथराव कर दिया, जिसमें गाड़ियों के शीशे टूट गये। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 1 अगस्त को अमन वर्मा, त्रिलोकचंद उर्फ नानू कौशिक एवं मेमचंद कौशिक के साथ अलग-अलग बाइक पर शाम 5 बजे थरहीडीह से वापस अपने ग्राम झबडी आ रहे थे। इसी बीच थरहीडीह नर्सरी के पास आरोपियों अजय केवट व उसके साथियों ने त्रिलोकचंद कौशिक की मोटरसाइकिल को रोके और अश्लील गाली गलौज करते लोहे की टंगिया, लाठी, डंडा से हमला कर दिए। घटना के दौरान अमन वर्मा डर के मारे वहां से भाग गया।
आरोपियों के हमले में त्रिलोकचंद कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। मेमचंद कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मेमचंद कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
इधर, घटना की जानकारी मिलाने के बाद थाने की पुलिस 2 अगस्त को हत्या के आरोपियों को पकडने ग्राम मडकडा पहुंची थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए पुलिस वाहन को रोक लिया। आरोपियों ने पुलिस वाहन पर पत्थरबाजी कर वाहन का शीशा तोड दिया। थाना कसडोल में अपराध क्र. 527/2025 धारा 126(2),296,351(3),221, 324(4),125, 132,191(2),191(3),190,121(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीँ हत्या के आरोपियों के खिलाफ धारा 127(1),296,191(2),191(3),190,109,103(1),324(4),324(5) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों के नाम
1. अजय केंवट उम्र 27 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
2. लक्की केंवट उर्फ लालू उम्र 21 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
3. रामभरोेस यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
4. सुखदेव यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
5. राजू यादव उम्र 50 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
तोड़फोड़ में गिरफ्तार आरेापियों का नाम
1. रामभरोेस यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
2. सुखदेव यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
3. राजू यादव उम्र 50 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल
