Begin typing your search above and press return to search.

Baloda Bazar News: आग में जिंदा जली महिला.. पराली जलाने के दौरान भड़की आग, चपेट में आकर गई जान

Parali Jalane Ke Dauran Maut: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पराली जलाने गई महिला खुद ही आग की चपेट में आ गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Baloda Bazar News: आग में जिंदा जली महिला.. पराली जलाने के दौरान भड़की आग, चपेट में आकर गई जान
X

Baloda Bazar News

By Chitrsen Sahu

Parali Jalane Ke Dauran Maut: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पराली जलाने गई महिला खुद ही आग की चपेट में आ गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

आग में जिंदा जलकर महिला की मौत

यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां कि एक महिला की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल महिला अपने खेत में पराली जलाने गई थी। इसी दौरान वो आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी हादसे की जांच में जुट गई है।

पराली जलाने के दौरान चपेट में आई महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रभा साहू के रूप में की गई है, जो कि सेल गांव में रहती थी। रविवार सुबह प्रभा अपने घर से 1 किलोमीटर दूर स्थित खेत में पराली जलाने गई थी। इस दौरान उसने जब पराली में आग लगाई तो आग अचानक से इतनी भड़क गई की उसको भागने का मौका ही नहीं मिला और आग की लपटों में फंसकर उसकी मौत हो गई।

घटना की जांच में जुटी फॉरेंसिक और पुलिस की टीम

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुटना मिलते ही फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई। इधर फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने भी आगे की जांच शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story