Begin typing your search above and press return to search.

Balod News: पत्नी की बेरहमी से हत्या, पलंग पर लिटाकर हाथ-पैर बांधा, फिर कर दी हत्या...

Balod: सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुये आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Balod News: पत्नी की बेरहमी से हत्या, पलंग पर लिटाकर हाथ-पैर बांधा, फिर कर दी हत्या...
X
By Sandeep Kumar

Balod News बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को पलंग पर लिटाया फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, घटना चिटौव गांव की है। आरोपी अर्जुन राम मंडावी का पत्नी अंजलि मंडावी के साथ आये दिन विवाद होता रहता था। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। विवाद से परेशन होकर कुछ दिन पहले ही महिला अपने मायके चली गई थी। मायके में ही उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती थी। घटना वाले दिन पत्नी अंजलि मंडावी पति के घर चिटौव गांव आई थी। इसी बीच पत्नी के साथ विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी पत्नी का हाथ पैर पलंग में बांध दिया। जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इधर, जैसे ही हत्या की जानकारी गांव वालों को हुई तो पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

पूछताछ में आरोपी पहले तो गुमराह करता रहा, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल की। हत्यारे पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चत्रित्र पर शक था। इसी बात को लेकर आये दिन विवाद होता था।

पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी सनकी किस्म का है और पत्नी से मारपीट करता रहता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिनों से महिला अपने मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story