Begin typing your search above and press return to search.

CG News: आंजनेय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

CG News: रायपुर: आंजनेय विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की याद दिलाता है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

CG News: आंजनेय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
X
By Chitrsen Sahu

CG News: रायपुर: आंजनेय विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की याद दिलाता है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, एकता और मेहनत को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि भारत, आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां लगभग 65% जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की है। हमारे पास ऊर्जा, जोश और नई सोच से भरा एक विशाल मानव संसाधन है। युवा राष्ट्र तभी प्रगति करेगा जब उसकी ऊर्जा शिक्षा, तकनीक, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में लगे ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ बी सी जैन, कुलपति डॉ टी रामाराव, प्रति कुलपति डॉ. सुमित श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ रुपाली चौधरी, अकादमिक डायरेक्टर डॉ संध्या वर्मा, डायरेक्टर डॉ जयेंद्र नारंग समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन और धन्यवाद ज्ञापन संकायाध्यक डॉ. निधि शुक्ला ने किया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल तिवारी विभागाध्यक्ष पत्रकारिता विभाग और कुमारी विद्याभूषण सहायक प्राध्यापक शिक्षा संकाय द्वारा किया गया और अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ ।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story