Begin typing your search above and press return to search.

Ambikapur Accident: दानव बन कर दौड़ा स्कार्पियो, तीन महिलाओं को कुचल कर मार डाला, आक्रोशित भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी पुलिस बल तैनात

अंबिकापुर। अंबिकापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। भिट्ठीकला स्थित नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाजार से लौट रही चार महिलाओं को कुचल दिया।

Ambikapur Accident: दानव बन कर दौड़ा स्कार्पियो, तीन महिलाओं को कुचल कर मार डाला, आक्रोशित भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी पुलिस बल तैनात
X
By Ragib Asim

अंबिकापुर। अंबिकापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। भिट्ठीकला स्थित नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाजार से लौट रही चार महिलाओं को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हर रविवार की तरह भिट्ठीकला में साप्ताहिक बाजार लगा था। जोगी बांध की रहने वाली महिलाएं सब्जी खरीदकर शाम के वक्त अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो (CG 15 EH 8874) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही महिलाओं पर चढ़ गई।

तीनों महिलाओं की मौके पर मौत

हादसे में जिन महिलाओं की मौत हुई, उनकी पहचान रामबाई (50 वर्ष),मुन्नी बाई (40 वर्ष),श्यामपति (35 वर्ष) के रूप में हुई है। एक अन्य महिला आयुषी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महिलाएं जोगी बांध गांव की रहने वाली है।

कुचलने के बाद भी नहीं रुकी गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि तीन महिलाओं को कुचलने के बाद भी वाहन नहीं रुका। आगे जाकर वह एक ट्रेलर से टकराई, तब जाकर गाड़ी थमी। इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी चालक सोनू राजवाड़े को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे-130 को जाम कर दिया। इस दौरान करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस कर रही स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश

मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों को समझाइश दे चक्काजाम खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story