Begin typing your search above and press return to search.

Ambikapur News: पत्नी का डेयरी वाले से चल रहा था अफेयर: बेवफाई से तंग आकर पति ने खाया जहर, आत्महत्या से पहले बेटे से कही ये बात..

Pati Ne Khaya Jahar: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।

Ambikapur News: पत्नी का डेयरी वाले से चल रहा था अफेयर: बेवफाई से तंग आकर पति ने खाया जहर, आत्महत्या से पहले बेटे से कही ये बात..
X

Ambikapur News

By Chitrsen Sahu

Pati Ne Khaya Jahar: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने की आत्महत्या

यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा गांव की है। यहां एक व्यक्ति ने इसलिए जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपनी पत्नी की अवैध संबंध से परेशान था। समाज में समझाईश के बाद भी वह नहीं मान रही थी और विवाद के बाद वह घर से कहीं चली गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

अवैध संबंध को लेकर हुई थी सामाजिक बैठक

जानकारी के मुताबिक, मृतक कृष्णा दास डिगमा गांव का रहने वाला था। उसकी पहली पत्नी की मौत करीब 20 साल पहले हो गई थी , जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि एक डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच मतभेद चल रहा था। जानकारी यह भी आई है कि उसकी पत्नी की डेयरी संचालक के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर एक महीने पहले सामाजिक बैठक भी हुई थी।

बेटे से कहा- अब जीने का मन नहीं है, मैने जहर पी लिया है

सामाजिक बैठक के बाद भी महिला ने अवैध संबंध जारी रखा और 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ तो वह घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद कृष्णा दास ने उसकी खोजबीन की। वहीं जब वो नहीं मिली तो वह 31 अक्टूबर की रात शराब पीकर घर आया और अपने बेटे से कहा कि अब जीने का मन नहीं है, मैने जहर पी लिया है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक कृष्णा दास के बेटे ने बताया कि वह कुछ महीनों ने अपनी पत्नी के व्यवहार से परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story