Ambikapur News: लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाए गए...
Ambikapur News: लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज को बीती रात से पेट में तकलीफ थी। आज सुबह पेट दर्द बढ़ने पर उन्हें निजी विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया।

Ambikapur News: अम्बिकापुर। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद अब उनकी स्थिति बेहतर है।
अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा विधानसभा से प्रमोद मिंज विधायक निर्वाचित हुए है। बीती रात उनके पेट में अचानक दर्द उस समय वह घर में थे। सुबह पेट दर्द बढ़ने पर पहले डॉक्टरों की टीम को उनके घर बुलाया गया फिर डॉक्टरों की सलाह पर परिजनों ने उन्हें अंबिकापुर के निजी संजीवनी हॉस्पिटल में ले जाकर उपचार करवाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए। वही सरगुजा के कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन और एसपी राजेश अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे। युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर भी अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया और इसीजी तथा जरूरी टेस्ट किए। पता चला कि यह एक सामान्य दर्द था जो गैस्ट्रिक के चलते हुआ था। स्थिति सामान्य पाए जाने पर दवाइयां देकर और कुछ हिदायतें देकर डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी।।
अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि ठंड अभी ज्यादा है,रात के समय उन्हें पेट में तकलीफ थी जो सुबह के समय ज्यादा बढ़ गया। अस्पताल जाने पर ईसीजी किया गया जिसमें एसिडिटी की तकलीफ मिलों जिस पर अन्य टेस्ट भी किए गए। टेस्ट में सब कुछ नॉर्मल पाया गया। जिसके बाद छुट्टी दे दी गई।
