Ambikapur Crime: अंबिकापुर चर्चित हत्याकांड खुलासा: दुर्दांत आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मां से मिलने पहुंचा था तभी पुलिस ने दबोचा, खुलासा जान हो जाएंगे हैरान

Ambikapur Crime: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दुष्कर्म के बाद महिला की बेरहमी से हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी को चिरमिरी से पकड़ा गया है। आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। आईजी ने 30 हजार और एसएसपी ने 5 हजार का इनाम आरोपी पर घोषित किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौकाने वाले खुलासे किये है।
जानिए पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सदभावना चौक रिंग रोड स्थित झाला मे एक अज्ञात महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल खुद घटनास्थल पहुंचे और मौक़े का बारिकी से जायजा लिया। महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 217/26 धारा 64(2), 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस व साइबर सेल की 4 टीम का गठन कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
CCTV की मदद से पकड़ाया आरोपी
पुलिस टीम ने जाँच के दौरान मृतिका की पहचान की। घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी फूटेज में मृतिका संदिग्ध आरोपी के साथ घटनास्थल की ओर आती नजर आई है। पीड़िता के परिजनों द्वारा भी आरोपी की पहचान उसके साथ मे रहने वाले व्यक्ति के रूप मे गई। मृतिका के साथ आरोपी आना जाना करता था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापेमार की जा रही थी। लगातार विशेष अभियान चलाकर रेल्वे स्टेशन समेत आस पास के सभी संभावित स्थलों पर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।
आईजी-एसएसपी ने रखा था इनाम
सरगुजा आईजी ने आरोपी पर 30 हजार रूपये के इनाम और एसएसपी के द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर कुल 35 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई थी। मामले के आरोपी का फोटो रेंज के सभी जिले समेत अन्य सीमावर्ती जिलों के थाना-चौकी को भेजा गया था।
इसी दौरान थाना प्रभारी चिरमिरी को आरोपी के चिरमिरी में छुपे होने की सूचना मिली थी। आरोपी की माँ चिरमिरी मे निवास करती है और वर्तमान मे बीमार है, जिसका इलाज़ चल रहा है। आरोपी फरार होकर चिरमिरी अपनी माँ का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचा था, जहां से आरोपी को चिरमिरी पुलिस टीम द्वारा पकड़कर हिरासत में लिया गया। आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम छोटू उर्फ़ मिथुन उर्फ़ राम सिंह आत्मज बाबूलाल उर्फ़ कानू उम्र 30 वर्ष साकिन मकनपुर थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर का रहने वाला बताया।
काम करने के दौरान हुई जान पहचान
पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी करीब 6-7 वर्ष पूर्व अपने गांव मकनपुर प्रतापपुर से अम्बिकापुर काम करने आया था। अम्बिकापुर में लेबर कुली, कचरा बिनने का काम करने के दौरान आरोपी का परिचय पीड़िता से हुआ था। पीड़िता भी मजदूरी का काम करती थी। परिचय होने के बाद से आरोपी व पीड़िता साथ साथ काम करते थे और जहां जगह मिलती, वहीँ सो जाते थे। इसी दौरान दोनों का आपसी सम्बध भी बन गया था, और दोनों साथ साथ में ही रहने लगे थे।
अवैध संबंध के शक में हत्या
वर्तमान मे कुछ दिन पहले आरोपी को पता चला कि मृतिका का लेबर कुली का काम करने वाले व्यक्ति के साथ अवैद्य संबंध था। तब से आरोपी पीड़िता पर काफी गुस्सा था। 2 अप्रैल (गुरूवार) की सुबह से दिन भर आरोपी और पीड़िता साथ में कचरा प्लास्टिक बीने और उसे बेचकर मिले पैसा से दारू और चखना लेकर खाये-पिये।
विवाद के दौरान मारपीट
दोनों साथ में घूमते घूमते सदभावना चौक के पास मछली दुकान झाला में बोरा को बिछा सोने लगे, उसी दौरान आरोपी पीड़िता से अवैध सम्बन्ध की आशंका को लेकर पूछताछ करने लगा। पीड़िता आरोपी पर गुस्सा करने लगी, तब आरोपी मृतिका से जबरन दुष्कर्म किया, जिसके बाद मृतिका आरोपी से झगडा करने लगी। विवाद बढ़ने पर मृतिका को आरोपी ने पटक कर हाथ-मुक्का लात से मारकर घायल कर दिया। पीड़िता के सिर से खून निकल रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौक़े से भाग निकला।
कई बार बदला लोकेशन
आरोपी मौक़े से भागकर समलाया मंदिर के पास गया। वहां से सदभावना चौक, चांदनी चौक, प्रतापपुर नाका होते हुए अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन पंहुचा जहा से पैदल रेल्वे पटरी से होते हुए कमलपुर, बिश्रामपुर पंहुचा, बिश्रामपुर से ट्रेन मे बैठकर नागपुर गया। नागपुर से सवारी जीप मे बैठकर चिरमिरी चला गया था। जहा से चिरमिरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
