Begin typing your search above and press return to search.

Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा चुनाव, झारखंड से आये वकील ने नाॅमिनेशन फाॅर्म पर करवाया हस्ताक्षर... रिमांड भी बढ़ी

Aman Sahu: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अमन साहू ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनाव लड़ने को लेकर एक आवेदन भी लगाया है...

Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा चुनाव, झारखंड से आये वकील ने नाॅमिनेशन फाॅर्म पर करवाया हस्ताक्षर... रिमांड भी बढ़ी
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अमन साहू ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनाव लड़ने को लेकर एक आवेदन भी लगाया है। आज इसका खुलासा झारखंड से रायपुर पहुंचे अमन के वकील ने किया है। वकील ने बताया कि अमन साहू बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाला है। इसकों लेकर नाॅमिनेशन फार्म में अमन साहू से हस्ताक्षर भी करवाया गया है।

दरअसल, अमन साहू को प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड से रायपुर लाया गया है। आज उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड खत्म हो गई, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में उसे पेश किया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुये अमन साहू की रिमांड 28 अक्टूबर तक बड़ा दी है।

इसी बीच रायपुर पहुंचे अमन के वकील ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अमन साहू झारखंड के बड़गांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। झारखंड हाइकोर्ट में चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए एक आवेदन भी लगाया गया है। अगर उसे अनुमति मिल जाती है तो वो बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा।

बता दें कि झारखंड जेल में बंद अमन साव को लाने के लिए रायपुर पुलिस ने चार बार प्रोडक्शन वारंट का आवेदन दिया था। जिसके बाद चार बार रायपुर पुलिस झारखंड पहुंची थी। लेकिन चारों बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। पांचवीं बार जब पुलिस वहां पहुंची तो आखिर कार उन्हें अमन साव का प्रोटेक्शन मिल ही गया।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story