बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-प्रयागराज शेड्यूल केवल 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए, अलाइंस एयर 15 अप्रैल के पहले फिर जारी करेगी नया शेड्यूल
Bilaspur Airport, Airlines Service: विमानन कंपनी अलायंस एयर ने बिलासपुर अंबिकापुर दिल्ली और बिलासपुर प्रयागराज दिल्ली के लिए 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए ही जारी किया है। जाहिर सी बात है, 15 अप्रैल से पहले विमानन कंपनी नया शेड्यूल जारी करेगी। इसे लेकर अब असमंजस की स्थिति बनती जा रही है।

npg.news
बिलासपुर। विमानन कंपनी अलायंस एयर ने बिलासपुर अंबिकापुर दिल्ली और बिलासपुर प्रयागराज दिल्ली के लिए 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए ही जारी किया है। जाहिर सी बात है, 15 अप्रैल से पहले विमानन कंपनी नया शेड्यूल जारी करेगी। इसे लेकर यह माना जा रहा है,उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर के शेड्यूल पर आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस शेड्यूल के अनुसार बिलासपुर अंबिकापुर दिल्ली बिलासपुर प्रयागराज दिल्ली यह दोनों शेड्यूल केवल 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए ही जारी हुए हैं। यह माना जा रहा है, अभी इस पर पुनर्विचार की गुंजाइश बाकी है और उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। समिति ने बताया कि वर्तमान में जारी शेड्यूल जो 5 दिनों का है, उसमें से तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार की उड़ानों को केवल 15 अप्रैल तक के लिए घोषित किया गया है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा, बिलासपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार के पास एक मौका और है, वह बिलासपुर के साथ न्याय करें और कम से कम दिल्ली की उड़ान को सप्ताह के सातों दिन प्रयागराज उड़ानों की संख्या बढ़े और साथ ही हैदराबाद के लिए बहु प्रतीक्षित उड़ान बिलासपुर के लिए स्वीकृत कराए।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बताया, जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार रींवा रायपुर उड़ान का संचालन हैदराबाद देश के विमान से किया जा रहा है अर्थात दिल्ली से रीवा आने वाली उड़ान रींवा से ही वापस दिल्ली चली जा रही है, जबकि इस विमान को बिलासपुर तक बढ़ने से सप्ताह में तीन दिन बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम के समय एक नई सीधी उड़ान उपलब्ध हो सकेगी। बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा हो चुकी है, लिहाजा इस विमान को रींवा से बिलासपुर बढ़ाने में कोई असुविधा नहीं होगी।
