Begin typing your search above and press return to search.
Aghor Peeth: अघोर पीठ में भक्तिभाव से मना महाशिवरात्रि, बाबा संभव राम जी ने की पार्थिव शिव लिंग की पूजा
Aghor Peeth: सर्वेश्वरी समूह के अघोर पीठ में आज श्रद्धापूर्वक महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।

Aghor Peeth: वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व बाबा औघड़ संभव राम जी के सान्निध्य में सैकड़ों शिष्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातःकालीन सफाई एवं श्रमदान के पश्चात सुबह लगभग 9:00 बजे आश्रम के पावन गणेश पीठ प्रांगण में बाबा संभव राम जी ने पार्थिव शिवलिंग का विधिवत् पूजन किया।
तत्पश्चात् महाशिवरात्रि पर्व के महात्म्य, पूजन-विधि और पावन उद्देश्य को दर्शाने वाला परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा दिये गये अमृत-सन्देश का वाचन पृथ्वीपाल ने किया। तदुपरान्त आश्रम के शिष्यों और श्रद्धालुओं ने भी पार्थिव शिवलिंग का पूजन करके अपनी-अपनी श्रद्धा निवेदित की और प्रसाद ग्रहण किया।
Next Story
