Begin typing your search above and press return to search.

CG ACB Raid: घूसखोर रेंजर व डिप्टी रंगेहाथों पकड़ाए, एसीबी ने रिश्वतखोर रेंजर व डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार

CG ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी बिलासपुर की टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर व डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।

CG ACB Raid: घूसखोर रेंजर व डिप्टी रंगेहाथों पकड़ाए, एसीबी ने रिश्वतखोर रेंजर व डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार
X
By Radhakishan Sharma

CG ACB Raid: बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी बिलासपुर की टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर व डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जब्त वाहन को वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया, लोरमी जिला मुंगेली निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी इकाई बिलासपुर मे शिकायत की गई थी, माह दिसंबर 2025 में वह अपने साथियों के साथ सुरही रेंज में चारपहिया वाहन लेकर घूमने गया था। जहां उन लोगों द्वारा एयर गन लेकर एक रील बना लिया गया था, यही रील सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

रील वायरल होने पर उसके तथा उसके अन्य साथियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। वाहन को जब्त कर लिया था। सभी लोग करीब 18 दिन जेल में भी रहे। जेल से छूटने के बाद वह प्रकरण में जल्द चालान पेश करने के लिए सुरही रेंज के डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से मिले तो उनके द्वारा चालान पेश करने के लिए 4 से 5 लाख रुपए तक खर्चा आने और वाहन को छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपए खर्चा आना बताकर रिश्वत की मांग की।

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। 26.मार्च .26 को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत राशि देने हेतु मित्र मिलन रेस्टोरेंट कोटा में भेजा गया, जहां प्रार्थी द्वारा मनीष श्रीवास्तव को मांगी गई रिश्वत राशि में से प्रथम किश्त की राशि 50,000 हजार रुपये दिया।

एसीबी टीम ने मनीष श्रीवास्तव को रंगेहाथों पकड़ लिया। कार्यवाही स्थल पर मनीष श्रीवास्तव के साथ रेंजर पल्लव नायक भी वहां उपस्थित थे, जिनके द्वारा भी प्रार्थी से रिश्वत की मांग मौके पर करना पाया गया । प्रार्थी से ली गई राशि 50,000 रुपए को आरोपी मनीष श्रीवास्तव से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा आरोपी मनीष श्रीवास्तव के विरुद्ध धारा 7 और आरोपी पल्लव नायक के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में उक्त बड़ी कार्यवाही की गई । एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना एसीबी बिलासपुर को देने हेतु अपील की गई है। बीते 2 वर्षों में एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 45 वीं ट्रैप कार्यवाही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story