Begin typing your search above and press return to search.

ACB ब्रेकिंग: घूसखोर फ़ूड ऑफिसर गिरफ्तार: ACB ने 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

ACB Breaking: एसीबी बिलासपुर की बिलासपुर जिले में बड़ी ट्रैप कार्यवाही। फूड इंस्पेक्टर 90000 रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन करवाने आदि के एवज में मांग।

ACB ब्रेकिंग: घूसखोर फ़ूड ऑफिसर गिरफ्तार: ACB ने 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

बिलासपुर।21 फरवरी 2026| । एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा बिलासपुर जिले में मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ।

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल द्वारा 3 फरवरी को एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम विद्याडीह में वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत कर रही है । उस दुकान को शैल स्व सहायता समूह विद्याडीह को प्रदान करने हेतु समूह के अध्यक्ष आदि के द्वारा आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में करीब 3 माह पूर्व दिया गया था तथा दुकान को जल्द समूह को आबंटित करने हेतु प्रयास करने हेतु समूह द्वारा महेंद्र पटेल निवासी विद्याडीह को कहा गया था जो महेंद्र पटेल द्वारा इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से मिलने पर वस्त्रकार द्वारा समूह के संबंध में एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दुकान का आबंटन आदेश जारी करवाने के एवज में 1 लाख रुपए मांग की जा रही है जो वह उन्हें रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़वाना चाहता है।शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई ।


आज प्रार्थी से मांगे हुए पैसे में से व्यवस्था हुई राशि 90000 रुपए को आरोपी को देने हेतु भेजा गया जिस पर श्याम वस्त्रकार द्वारा अपने महावीर सिटी बिलासपुर स्थित आवास पर प्रार्थी से 90000 रुपए रिश्वत रकम को लिए जाने पर एसीबी टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। रिश्वत में ली गई राशि 90000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा घर पर भी सर्च की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की है।।।गौरतलब है कि हाल ही में एसीबी बिलासपुर के द्वारा अन्य 4 लोगों को भी ट्रैप किया गया है जिसमें तहसीलदार,पटवारी,एसडीएम के बाबू और सीएसपीडीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं ।इस साल यह एसीबी बिलासपुर की लगातार चौथी ट्रैप कार्यवाही है।।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story