Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: ब्रह्म योग के निर्माण से जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज का यह दिन आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानिए आज का राशिफल..

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज का यह दिन आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुध और चंद्रमा की दृष्टि सभी राशियों पर समान रूप से पड़ेगी जिससे धन लाभ व दिन सकारात्मक गुजरने की संभावनाएं हैं। आज आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी साथ ही अटके हुए धन भी वापस मिलने की संभावनाएं हैं। इन राशियों में आज भाग्य की शुभ दृष्टि से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर आपको बेहतरीन अवसर मिलने की पूरी संभावना है। आय के नए स्रोत खुलने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगो को व्यापार में लाभ कमाने का सुनहरा मौका आपके हाथ लग सकता है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन मेहनत जरूर रंग लाएगी। धन के मामले में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी निवेश योजना में पैसा लगाने पर लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज हरे वस्त्र धारण करें।
Mithun l मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को फिजूल खर्ची से बचना आवश्यक है क्योंकि अनावश्यक खर्चों से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। ल संतान के भविष्य से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है। परिवार का सहयोग अवश्य मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवजी को लाल फूल अर्पित करें।
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि में जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन साथी के लगाव में कोई कमी नहीं आएगी। माता-पिता का सहयोग हमेशा की तरह बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से अनिद्रा की समस्या से बचाव जरूरी है। पूरे दिन सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: संतरा
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।
Singh l सिंह राशि
आज भाग्य का विशेष साथ मिलने वाला है। अचानक किसी अच्छी खबर से आपका मन खुश हो सकता है। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी और आपको अपने काम में संतुष्टि मिलेगी। निवेश के लिहाज से बड़े सौदों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
Kanya l कन्या राशि
कन्या राशि में आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा और उनकी मदद से कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज दूर हो सकती है और दोनों के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
तुला राशि के लोग कहीं बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते है। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करना आज बेहद जरूरी है वरना मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के प्रेम संबंधों में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। आज साथी से कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन अच्छा रहेगा। ध्यान या सुबह की सैर आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी। समाज में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गोल्ड
उपाय: गरीबों को वस्त्र दान करें।
Dhanu l धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज कार्य क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आज आपका संवाद आपके वरिष्ठों को काफी प्रसन्न करेगा। नेटवर्किंग के माध्यम से आप अच्छे संपर्क बना सकते हैं। यदि आप कोई नया व्यवसाय या कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए उपयुक्त है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गीता का पाठ करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि में आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहने वाली है। कमाई के साथ-साथ खर्च भी बना रहेगा, इसलिए संतुलन बनाना आवश्यक है। मन में चल रही कोई इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। माता की सेहत के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए आपातकालीन खर्चों के लिए पैसे बचा कर रखे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि के परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और घर में रौनक बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुश करेगी। स्वास्थ्य के मामले में खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: नीम के वृक्ष के नीचे दिया जलाए।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के लिए आज के दिन काम की शुरुआत करने से सफलता की संभावना बढ़ सकती है। पेट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए हल्का और पौष्टिक भोजन करें। ब्रह्म योग के निर्माण से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मित्रों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।
