Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: जबरदस्त ठंड से हाल बेहाल...ठंडी हवाओं ने कंपाया, ओस भी बनी बर्फ, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कई संभागों में तो ठंड इस कदर हावी है कि वहां ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है। हालांकि अगले 3 दिन राहत की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसी के साथ ही चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
अगले तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, अगले तीन दिन तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान एक बार फिर गिरेगा और कपकपाने वाली ठंड फिर पड़ेगी। यानी कि लोगों को अभी तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
वहीं अगर पिछले 24 घंटे की बात करें, तो 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा रायपुर का न्यूमतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस,बिलासपुर का न्यूमतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड का न्यूमतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, दर्ग का न्यूमतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर का न्यूमतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MP-UP के मौसम का हाल
वहीं अगर बात करें अन्य राज्यों की तो मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं मध्यप्रदेश के 25 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री न्यूमतम तापमान के साथ छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। वहीं पहाड़ों पर बर्फ के कारण उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3.7 डिग्री न्यूमतम तापमान के साथ आजमगढ़ सबसे ठंडा रहा।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
