Begin typing your search above and press return to search.

3 ग्राम पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन: सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत हुआ चयन

CG News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर 2024 को शुरू किए गए "सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान" के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है।

3 ग्राम पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन: सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत हुआ चयन
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

जांजगीर।18 मार्च 2026| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर 2024 को शुरू किए गए "सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान" के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। चयनित पंचायतों को 2 अप्रैल को भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाना और जमीनी स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना। है। देशभर की सर्वश्रेष्ठ पंचायतों और वार्डों का चयन पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। प्रत्येक चयनित पंचायत को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री के इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा था। कुपोषण मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष प्रयासों से इस वर्ष जिले में परियोजना बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत हथनेवरा और सोनादह, तथा परियोजना जांजगीर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री को चुना गया है। चयनित पंचायतों के सरपंच, पंच और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। अभियान के तहत पंचायतों को कुपोषण के खिलाफ सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

चयनित पंचायतों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों और माताओं के पोषण स्तर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके परिणामस्वरूप बच्चों में कुपोषण की दर में कमी और माताओं के पोषण स्तर में सुधार दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि यह सफलता स्थानीय प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के समन्वित प्रयास का परिणाम है और इन पंचायतों को अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story