Begin typing your search above and press return to search.
राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से डी लिट की मानद उपाधि, ओडिशा के राज्यपाल ने किया सम्मानित

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को भुवनेश्वर के कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने डी. लिट. की मानद उपाधि प्रदान की है। यह उपाधि उन्हें आज ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के हाथों से प्रदान की गई। राज्यपाल हरिचंदन को यह सम्मान सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के माध्यम से उल्लेखनीय जन सेवा के लिए दिया गया है। कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के कुलपति प्राध्यापक और गणमान्य अतिथि उक्त अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित थे।
Next Story
