Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट : 48 घंटे का आरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने किया जारी…… प्रदेश के इन 10 जिलों में बारिश, ओले और वज्रपात की चेतावनी…पढ़िये मौसम की चेतावनी…..

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट : 48 घंटे का आरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने किया जारी…… प्रदेश के इन 10 जिलों में बारिश, ओले और वज्रपात की चेतावनी…पढ़िये मौसम की चेतावनी…..
X
By NPG News

रायपुर 19 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में जोरदार बारिश के साथ, ओला गिरने और व्रजपात की भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 10 जिलों में मौसम का रूख बदल सकता है। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में कल से ही बादल छाये हुए हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के बदले मिजाज के बीच तापमान काफी गिर गया है।

मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी हो रहा है और इसके असर से 18 से 20 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, पड़ेंगे ओले

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है, उसमें बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा जिला शामिल हैं। हालांकि इसके अलावे भी कई जिलों में मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट आयेगी। रायपुर में कल से ही बादल छाये हुए हैं, वहीं हल्की-हल्की सर्द हवाएं भी चल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में द्रोणिका की वजह से मौसम में ये बदलाव हुआ है। कल दोपहर तक मौसम के साफ होने का अनुमान है।

Next Story