Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा विभाग से की मांग, एल बी संवर्ग की पदोन्नति शीघ्र करें सरकार… स्कूलों में 46 हजार पद है रिक्त

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा विभाग से की मांग, एल बी संवर्ग की पदोन्नति शीघ्र करें सरकार… स्कूलों में 46 हजार पद है रिक्त
X
By NPG News

प्राथमिक प्रधान पाठक के 22 हजार, मिडिल प्रधान पाठक के 6 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 08 हजार के करीब पदों पर होना है पदोन्नति

प्राचार्य पदोन्नति के पद की गणना होना है शेष

जब निम्न से उच्च पद में सेवा का लाभ संविलियन में दिया गया है, तो पदोन्नति के लिए पूर्व सेवा अवधि की गणना कर लाभ दिया जावे

रायपुर 5 मई 2020। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा व जितेंद्र शुक्ला जी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को ज्ञापन दे कर कहा है कि भर्ती व पदोन्नत्ति हेतु प्रकाशित राजपत्र में पदोन्नत्ति हेतु 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है, एल बी संवर्ग का संविलियन 1 जुलाई 2018 से हुआ है, संविलियन में निम्न पद के कार्य अनुभव का लाभ उच्च पद में देते हुए संविलियन किया गया है।

चूंकि शिक्षक, पंचायत/ नगरीय निकाय में रहते हुए शासकीय शालाओ में कार्यरत थे, अतः पंचायत/ नगरीय निकाय के कार्य अनुभव को जोड़कर कुल सेवा अवधि की गणना करते हुए जुलाई 2018 से संविलियन हुए एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नत्ति के लिए पात्र मानते हुए सक्षम अधिकारियो को निर्देश जारी कर पदोन्नति किया जाए।

ज्ञात हो कि तत्कालीन शिक्षा सचिव ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन को आश्वस्त करते हुए वर्ष बंधन की बाधा को दूर करते हुए पदोन्नत्ति करने की बात की थी…

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रदेश पदाधिकारी प्रहलाद सिंह ,संजय उपाध्याय शैलेंद्र यदु, हेमेंद्र साहसी, शोभा सिंह देव, रंजय सिंह, गुरुदेव राठौर, ओम प्रकाश पांडेय, शैलेश सिंह, अंजुम शेख, ऋषिकेश उपाध्याय, विनोद सिन्हा, चंद्रकांत ठाकुर, सपना दुबे, सरस्वती गिरिया,पूर्णानंद मिश्रा, एल डी बंजारा,बाबूलाल लाडे, प्रमोद राजपूत, नीलम श्रीवास्तव, योगेश सिंह ठाकुर, विकास तिवारी,प्रदीप साहू, जयेश सौरभ टोपनो, शिव चंदेल, कुलदीप सिंह चौहान, अजय सिंह, गंगेश्वर सिंह उइके, राकेश शर्मा, आयुष पिल्ले, यशवंत बघेल, हेमेंद्र साहसी, गणेश सिंह, तनु सिंह ठाकुर, कन्हैया लाल देवांगन, केशव साहू, उमेन्द्र गोटी, देवेश वर्मा, दिलेश्वर संगम, उमेश रावत,

मनोज वर्मा जिला अध्यक्ष, सरगुजा ,संतोष सिंह जिला अध्यक्ष बिलासपुर, पवन सिंह जिला अध्यक्ष बलरामपुर, दिलीप साहू जिला अध्यक्ष बालोद, विजय डेहरे जिला अध्यक्ष बेमेतरा, राजेश गुप्ता जिला अध्यक्ष बस्तर, डा. भूषण चंद्राकर जिला अध्यक्ष धमतरी,शत्रुहन साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग,उदय शुक्ला जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा,आरिफ मेमन जिला अध्यक्ष गरियाबंद, अनिल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष जशपुर, सत्येंद्र सिंह जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, उदय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष कोरिया, मनोज चौबे जिला अध्यक्ष कोरबा, रमेश चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष कबीरधाम, स्वदेश शुक्ला जिला अध्यक्ष कांकेर, ऋषिदेव सिंह जिला अध्यक्ष कोंडागांव, बलराज सिंह जिला अध्यक्ष मुंगेली, नारायण चौधरी जिला अध्यक्ष महासमुंद, अजय तिवारी जिलाध्यक्ष नारायणपुर नेतराम साहू जिला अध्यक्ष रायगढ़, ओमप्रकाश सोनकला जिला अध्यक्ष रायपुर, गोपी वर्मा जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, भूपेश सिंह जिला अध्यक्ष सुरजपुर, आशीष राम जिला अध्यक्ष सुकमा, उमेश्वर वर्मा जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, अब्दुल अली रिजवी जिलाध्यक्ष बीजापुर, बृज भूषण सिंह बनाफर जिलाध्यक्ष सक्ती, मुकेश कोरी जिलाध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही ने कहा है कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों की प्राचार्य व व्याख्याता पर पदोन्नति डीपीआई से, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक व शिक्षक की पदोन्नति सयुंक्त संचालक से, प्रधान पाठक प्राथमिक की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी से किया जाना है।

प्राचार्य व व्याख्याता के पद पर पदोन्नति शासन व डीपीआई द्वारा प्रारम्भ किया जावे, साथ ही प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला व उच्च वर्ग शिक्षक पद पर ( ई/टी व ई/टी एल बी ) पदोन्नति हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए संभागीय सयुंक्त संचालको को तथा प्रधान पाठक प्राथमिक के पद पर (ई/टी व ई/टी एल बी ) जिला शिक्षा अधिकारियो को पदोन्नति हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का मांग किया गया है।

Next Story