छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज आक्रोशितः अन्य धर्मों की बेटियों का धर्म परिवर्तन कर जबरन विवाह करवाने का छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया विरोध

0 जम्मू कश्मीर की सिक्ख युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन कर जबरन विवाह करने का मामला
रायपुर, 29 जून 2021। जम्मू कश्मीर सहित पूरे भारत में मुस्लिम समाज द्वारा सिक्ख समाज की बेटियों लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवकों के साथ जबरन विवाह करवाने का विरोध छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने भी किया है द्य
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर की सिक्ख युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन कर जबरन विवाह करने का मामला सामने आया है अनेक सिक्ख परिवारों की बेटियों को मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा डरा धमका कर बहला-फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कर विवाह कर पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे पूरे भारत के सिक्कों में आक्रोश व्याप्त है इस मामले को लेकर दिल्ली सहित पूरे भारत में सिक्ख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रैलियों के द्वारा सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है यहां यह बताना भी जरूरी है कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यक सिक्ख युवतियों के साथ जबरन दबाव पूर्वक धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवकों द्वारा विवाह करने के अनेक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हिंदू एवं ईसाई समाज की युवतियां भी शामिल हैं जो मुस्लिम समुदाय के इस जबरन विवाह से प्रताड़ित हैं।
मुस्लिम समाज के व्यक्तियों द्वारा सिक्ख समाज की बेटियों के साथ इस तरह के कृत्य की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह सैनी, सुखदेव सिंह मेहरा, इंदरवीर सिंह कोहली सहित सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसे अपराधी तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करें द्य छत्तीसगढ़ का सिक्ख समाज इस तरह की अपराधिक कार्यवाहियों से बहुत आक्रोशित है। सिंघोत्रा ने कहा है कि कोरोना के चलते धरना, प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। हम लोग गुरूद्वारों इसके खिलाफ प्रतिकात्मक विरोध करेंगे।
