मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ शोक में डूबा…..CM भूपेश का ट्वीट- “मैंने राजनीति का ककहरा बाबूजी से सीखा था, मेरे अभिभावक चले गये”….. दिग्गजों ने इस तरह से दी मोतीलाल वोरा को अपनी श्रद्धांजलि

रायपुर 21 दिसंबर 2020। दिग्गज कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर लोग स्तब्ध हैं। कल ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था और आज ही उनके निधन की सूचना आ गयी। छत्तीसगढ़ में “बाबूजी” के नाम पर चर्चित मोतीलाल वोरा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि
मा० @MotilalVora जी का निधन भारतीय राजनीति में एक अपूर्णीय क्षति है।वह एक कुशल राजनेता होने के साथ ही एक सरल हृदय व्यक्ति थे।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करे।ॐ शांति #MotilalVora
— Dr.Charan Das Mahant (@DrCharandas) December 21, 2020
मुख्यमंत्री ने बैक टू बैक 2 ट्वीट करते हुए लिखा है…
मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा उनमें बाबूजी एक थे।अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति:
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2020
बाबूजी श्री मोतीलाल वोरा जी का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है।
ज़मीनी स्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे।
उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2020
राहुल गांधी ने भी मोतीलाल वोरा को अपनी श्रद्धांजलि दी है।
Vora ji was a true congressman and a wonderful human being. We will miss him very much.
My love & condolences to his family and friends. pic.twitter.com/MvBBGGJV27
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 21, 2020
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि ..
पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री मोतीलाल वोरा जी का निधन हम सबके लिये अपूरणीय क्षति है। वे कुशल प्रशासक,पत्रकार व एक
राजनैतिक कार्यकर्ता के तौर पर सदैव स्मृति में रहेंगे।— Dharamlal Kaushik (@dharam_kaushik) December 21, 2020
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि मोतीलाल वोरा की जगह कभी नहीं भरी जा सकती।
With the sad demise of Shri @MotilalVora ji Congress has lost one of its most dedicated soldier. His passing has left a void in Indian politics which can never be filled. (1/2)
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) December 21, 2020
वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी मोतीलाल वोरा को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। रविंद्र चौबे ने कहा कि बाबूजी के साथ उनका बेहद ही आत्मीय रिश्ता था। मुख्यमंत्रीत्व काल में उनके साथ काम करने का अनुभव था। छत्तीसगढ़ के लिए अभिभावक बताते हुए रविंद्र चौबे ने कहा कि मोतीलाल वोरा के काम करने का अंदाज निराला था, प्रदेश में कई ऐसी चीजें है, जिसे खुद के प्रयास से उन्होंने स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन के बाद खाली हुई जगह कभी नहीं भरी जा सकती।
