Begin typing your search above and press return to search.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ की छुट्टी… असम-बंगाल के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एक भी छत्तीसगढ़ से नहीं… देखिये 40-40 कैंपेनर की लिस्ट में किन्हें दी गयी है जगह

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ की छुट्टी… असम-बंगाल के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एक भी छत्तीसगढ़ से नहीं… देखिये 40-40 कैंपेनर की लिस्ट में किन्हें दी गयी है जगह
X
By NPG News

नयी दिल्ली 10 मार्च 2021। असम और पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हो गयी है। असम-बंगाल के लिए जारी 40-40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एक भी छत्तीसगढ़ से नाम नहीं है। इससे उलट छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बड़ी टीम असम और बंगाल में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। असम में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम टॉप पर है.

असम के लिए बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक

की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई अन्य केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग सिंह ठाकुर, बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, दिलीप सैकिया, शाहनवाज हुसैन, पूनम महाजन, मनोज तिवारी, रवि किशन, लॉकेट चटर्जी का भी नाम है.

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक

बीजेपी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , नितिन गडकरी , कैलाश विजयवर्गीय , मिथुन चक्रवर्ती , केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं.

Next Story