Begin typing your search above and press return to search.

लखीमपुर में मृत किसान व पत्रकार के परिजन को 50-50 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

लखीमपुर में मृत किसान व पत्रकार के परिजन को 50-50 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
X
By NPG News

रायपुर, 6 अक्टूबर 2021। लखीमपुर खीरी की घटना में मृत किसान व पत्रकार के परिजन को छत्तीसगढ़ सरकार 50-50 लाख रुपए मुआवजा देगी। सीएम भूपेश बघेल ने लखनऊ पहुंचने के बाद बुधवार को यह घोषणा की। बता दें कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा राहुल गांधी को तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिलने के बाद राहुल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरनजीत चन्नी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे। सचिन पायलट बाई रोड रवाना हुए हैं। इधर, खबर है कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और आशीष के पिता अजय मिश्र को भी दिल्ली तलब करने की बात सामने आ रही है। किया गया है। हालांकि, अजय मिश्र ने कहा है कि वे निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं।

Next Story