Begin typing your search above and press return to search.

रमन सिंह ने अपने पूर्व मंत्री को दिया कंधा, युद्धवीर जूदेव और रजिंदर पाल सिंह के असमय मौत से ….छत्तीसगढ़ भाजपा शोक में, दो दिन सारे कार्यक्रम रद्द …

रमन सिंह ने अपने पूर्व मंत्री को दिया कंधा, युद्धवीर जूदेव और रजिंदर पाल सिंह के असमय मौत से ….छत्तीसगढ़ भाजपा शोक में, दो दिन सारे कार्यक्रम रद्द …
X
By NPG News

रायपुर,20 सितंबर 2021। फ़ायर ब्रांड युवा युद्धवीर सिंह जूदेव और खुज्जी इलाक़े में भाजपा संगठन के आधारभूत कार्यकर्ता रजिंदर पाल सिंह को असामयिक खो देने से छत्तीसगढ़ भाजपा गहरे शोक में है। भाजपा ने आगामी दो दिनो तक के अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
खुज्जी से तीन बार विधायक रजिंदर पाल सिंह भाटिया कल शाम बीमारी से परेशान होकर ख़ुदकुशी कर गए तो वहीं युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलोर में उपचार के दौरान सुबह साढ़े चार बजे देहावसान हो गया।
भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा
”यह दल के लिए अपूरणीय क्षति है, भाजपा दो दिनों तक आगामी सभी घोषित कार्यक्रम रोक रही है..यह नुक़सान यह आघात बेहद गहरा है”
रजिंदर पाल भाटिया को आज सम्मान से अंतिम विदाई दी गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
वहीं युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर कल सुबह ग्यारह बजे तक जशपुर पहुँचेगा और उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।

Next Story