Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर रेप- बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के IAS पर बलात्कार का लगा संगीन आरोप….कलेक्टर चैंबर में ही संबंध बनाने की शिकायत….अश्लील चैट व फोन रिकार्डिंग भी किया पेश….जनसंपर्क आयुक्त तारण सिन्हा बोले- शिकायत मिली है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

कलेक्टर रेप- बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के IAS पर बलात्कार का लगा संगीन आरोप….कलेक्टर चैंबर में ही संबंध बनाने की शिकायत….अश्लील चैट व फोन रिकार्डिंग भी किया पेश….जनसंपर्क आयुक्त तारण सिन्हा बोले- शिकायत मिली है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
X
By NPG News

जांजगीर 6 जून 2020। छत्तीसगढ़ में एक कलेक्टर पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। 2007 बैच के इस IAS अफसर पर जांजगीर कलेक्टर रहते रेप का ये सनसनीखेज आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर यशवंत कुमार ने एसपी पारूल माथुर को जांच के निर्देश दिये हैं। जिस महिला ने ये गंभीर आरोप लगाया है, वो शादीशुदा है और पूर्व जनपद सदस्य भी रही है। पुलिस को मिली इस शिकायत के समर्थन में महिला ने कई साक्ष्य भी दिये हैं।

इधर कलेक्टर पर रेप की शिकायत के बाद सरकार ने भी संज्ञान लिया है। जनसंपर्क आयुक्त तारण सिन्हा ने NPG से कहा कि…

“IAS के खिलाफ रेप की शिकायत आयी है, शिकायत मिलने के बाद अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है”

महिला का आरोप है कि 15 मई को उसके साथ कलेक्टरेट में ही कलेक्टर ने अपने चैंबर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि महिला को एनजीओ का काम दिलाने के एवज में कलेक्टर ने उसे झांसा दिया और उसका बलात्कार किया। आरोप है कि महिला के साथ एक बार नहीं कई दफा कलेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाया और बार-बार ये झांसा देता रहा कि जल्द ही उसके एनजीओ को काम दिला देगा, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद भी कलेक्टर ने महिला का काम नहीं किया।

महिला ने कलेक्टर के साथ अपनी बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें भी पुलिस को दी है। महिला ने जो बातचीत और मैसेज के सबूत दिये हैं, उसमें कलेक्टर की उससे नियमित बात होती थी। हैरानी की बात ये है कि महिला से ना सिर्फ कलेक्टर आपत्तिजनक बातें किया करते थे, बल्कि पर्सनल तस्वीरों की भी डिमांड किया करते थे। कई दफा कलेक्टर ने महिला की प्राइवेट पार्ट की भी तस्वीरें मोबाइल पर मंगायी थी।

2007 बैच के IAS जनक पाठक का हाल ही में जांजगीर कलेक्टर से transfer हुआ है और उन्हें मंत्रालय में वापस बुलाते हुए भू-अभिलेख में पदस्थ किया गया है। महिला का आरोप है कि ना सिर्फ महिला से पर्सनल तस्वीरें मांगी जाती थी, बल्कि खुद भी कलेक्टर अपना पर्सनल फोटो भेजा करते थे। महिला का आरोप है कि जब कलेक्टर की तरफ से झांसा दिये जाने का अहसास उसे हुआ तो उसने कलेक्टर से दूरियां बनानी शुरू कर दी।

कलेक्टर को जैसे ही महिला का बदला व्यवहार नजर आया, उन्होंने उसे उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, यही नहीं महिला का आरोप है कि उसके पति को नौकरी से बर्खास्त तक करने की धमकी दी गयी। कलेक्टर की दबंगई देखकर महिला सहम गयी। आरोप है कि इसलिए कलेक्टर रहते तक वो चुप रही और अब तबादला होने के बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने जांजगीर महिला थाने में कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

Next Story