Begin typing your search above and press return to search.

CG – दो नेताओं को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दिया दर्जा…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

CG – दो नेताओं को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दिया दर्जा…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
X
By NPG News

रायपुर 25 अगस्त 2021। राज्य सरकार ने आयोग के दो अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। जिन दो नेताओं को कैबिनेट का दर्जा दिया जायेगा, उनमें भानुप्रताप सिंह और सुरेंद्र शर्मा हैं।

भानुप्रताप सिंह को हाल ही में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है, जबकि सुरेंद्र शर्मा को कुछ महीने पहले ही छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया था।

आदेश के मुताबिक दोनों नेताओं को केबिनेट का दर्जा शिष्टाचार के नाते दी गयीहै, उन्हें नियमानुसार सुविधाएं और सुविधा आयोग व परिषद की तरफ से दी जायेगी।

Next Story