Begin typing your search above and press return to search.

CG-सड़क हादसे में दो की मौतः बाइक सवार दो युवक को वाहन ने रौंदा, दोनों युवकों की मौके पर ही मौत…

CG-सड़क हादसे में दो की मौतः बाइक सवार दो युवक को वाहन ने रौंदा, दोनों युवकों की मौके पर ही मौत…
X
By NPG News

राजनांदगांव 3 अक्टूबर 2021। शनिवार की शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक मानपुर से कोहका जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना कोहका थाना क्षेत्र की है। मानपुर खरकट्टा निवासी जैन कुमार मंडावी 26 वर्ष अपने साथी के साथ नीजी काम के सिलसिले में कोहका जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Next Story