Begin typing your search above and press return to search.

CG दर्दनाक हादसा : चार महिलाओं की भीषण सड़क हादसे में मौत, 3 की हालत गंभीर…. बाजार आ रही थी ऑटो से, रास्ते में ही पिकप से हुई जोरदार भिड़ंत

CG दर्दनाक हादसा : चार महिलाओं की भीषण सड़क हादसे में मौत, 3 की हालत गंभीर…. बाजार आ रही थी ऑटो से, रास्ते में ही पिकप से हुई जोरदार भिड़ंत
X
By NPG News

जगदलपुर 21 अगस्त 2021। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गयी। घटना बस्तर के भानपुरी चमिया की है, जहां महिलाएं बाजार में खरीददारी करने के लिए आ रही थी। जानकारी के मुताबिक महिलाएं भानपुरी के देवड़ा सप्ताहिक बाजार आ रही थी, इसी दौरान महिलाओं की ऑटो को पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 4 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई के मुताबिक देवड़ा में आज सप्ताहिक बाजार लगा था, उसी बाजार में मतिबाई कश्यप, शनिबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य के अलावे कई और महिलाएं भी सवार थी। पिकप के टक्कर के बाद मतिबाई कश्यप और शनिबाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।

घटना भानपुरी के चमिया पुल की बतायी जा रही है। टक्कर मारने के बाद पिकप चालक मौके से फरार हो गया। घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Next Story