Home > ब्यूरोक्रेट्स > IPS विवेकानंद बनाये गये ADG……..राज्य पुलिस सेवा के पुलिस अफसरों का ट्रांसफर…. …. आदेश हुआ जारी
IPS विवेकानंद बनाये गये ADG……..राज्य पुलिस सेवा के पुलिस अफसरों का ट्रांसफर…. …. आदेश हुआ जारी
BY NPG News31 July 2021 6:56 AM GMT

X
NPG News31 July 2021 6:56 AM GMT
रायपुर 31 जुलाई 2021। IPS विवेकानंद सिन्हा को राज्य सरकार ने ADG प्रमोट किया है। 1996 बैच के IPS विवेकानंद सिन्हा फिलहाल दुर्ग के आईजी है। विवेकानंद सिन्हा के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर राज्य सरकार ने प्रमोशन दिया है। फिलहाल वो दुर्ग रेंज के आईजी बने रहेंगे।
वहीं एक अन्य आदेश में राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 4 अफसरों का तबादला किया है। तबादला आदेश में धर्मेंद्र कुमार छवई को 16वीं बटालियन से तीसरी बटालियन अमलेश्वर का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं उमेश चौधरी को कांकेर 22वीं बटालियन से एआईजी, दूरसंचार, पीएचक्यू बनाया गया है। वहीं चैनदास टंडन 17वीं बटालियन कवर्धा से एसपी रेडियो जोन बिलासपुर बनाये गये हैं। जबकि सुरजन राम भगत को डिप्टी कमांडेंट महासमुंद से 22वीं बटालियन कांकेर का कमांडेंट बनाया गयाहै।
Next Story