Begin typing your search above and press return to search.
CG-गर्म राख में झूलसे तीन मज़दूरों की मौत : प्लांट में बड़ा हादसा.. दो गंभीर.. मृतकों में एक के शव की तलाश जारी

रायगढ़,12 सितंबर 2021। ज़िले के टेमटेमा गाँव स्थित स्काई एलॉयज प्लांट में गर्म राख से भरा टैंक पलट जाने से मौक़े पर ही तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। मारे गए श्रमिकों में से दो के शव निकाले जा चुके हैं जबकि एक शव की तलाश जारी है।
घटना क़रीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जबकि श्रमिक टैंक के आसपास काम कर रहे थे। अचानक गर्म राख से भरा टैंक पलट कर काम कर रहे श्रमिकों पर जा गिरा और पांच श्रमिक गर्म राख की चपेट में आ गए।
अब तक दो श्रमिकों का शव निकाला जा चुका है, जबकि एक शव की तलाश जारी है, वहीं बेहद गंभीर दो श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल दाख़िल कराया गया है.
Next Story
