Begin typing your search above and press return to search.

CG-शिक्षक की मिली लाश: नदी में कूदकर प्रधान पाठक ने कर ली खुदकुशी…सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी….

CG-शिक्षक की मिली लाश: नदी में कूदकर प्रधान पाठक ने कर ली खुदकुशी…सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी….
X
By NPG News
बेमेतरा 10 सितंबर 2021। बेलारी के प्रधान पाठक ने नदी में कूदकर जान दे दी है। मृतक प्रधान पाठक का नाम सुदर्शन प्रशाद कोसरिया था। शिक्षक ने बुधवार की सुबह नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के शिवनाथ नदी में बुधवार की सुबह अपनी बाइक से शिक्षक पहुंचा था। यहां पर बाइक खड़ी करने के बाद वो नदी में कूद गए थे। नदी में छ्लांग लगाता देख आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत बेमेतरा पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक शव की तलाश की गई। अगले दिन गुरुवार को शव सिमगा क्षेत्र में मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मर्तक शिक्षक की बैकब्से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमे आत्महत्या का कारण मर्जी से करना बताया गया है। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने परिवार वालों से माफी का भी जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस घटना की सूचना परिजनों को देकर इसकी जांच में जुट गई है।
Next Story