Begin typing your search above and press return to search.
CG शिक्षक नियुक्ति बिग ब्रेकिंग : 14500 शिक्षकों की भर्ती मामले में नियुक्ति आदेश जारी करने का राज्य सरकार ने दिया निर्देश… शिक्षा विभाग ने DPI को भेजा पत्र … पढ़िये

रायपुर 31 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नियुक्ति का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने 14500 शिक्षक भर्ती मामले में नियुक्ति का आदेश जारी कर दियाहै। आपको बता दें कि प्रदेश में 14500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2 साल पूर्व ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन अभी तक शिक्षकों की नियुकित् नहीं हो पायी थी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने डीपीआई को आदेश जारी कर सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी करने को कहा है।
सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत तौर पर जारी किया जायेंग।
आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेशों में सपष्ट उल्लेख करें कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के वित्त निर्देश क्रमाम 21/2020 के अनुसार होगा।

Next Story
