CG-भाई बहन की डूबकर मौतः नहाने गये भाई बहन तालाब में डूबे, हुई मौत… एक साथ दो मौत से परिवार में पसरा मातम

मुंगेली 30 सितंबर 2021। नहाने गये नाबालिग भाई बहन की डूबने से मौत हो गई है। घटना पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ी की है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह चंद्रगढ़ी के सूरज चार वर्ष अपनी बहन अंजू के साथ नहाने के लिए तालाब गया हुआ था। इस दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबते देख आसपास के ग्रामीण तालाब में उतरे और दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इस दुखद घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा हैं कि, मृतक के माता पिता दोनों बाहर रह कर मजदूरी करते है। कुछ दिनों पहले ही दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अपने घर आये थे और तब से ही दोनों गांव में ही रह रहे थे।