Begin typing your search above and press return to search.
CG- स्कूलों की खबर: सभी स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, DPI ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया पत्र

रायपुर, 22 सितंबर 2021। आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी निजी और शासकीय स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए है।
लोक शिक्षण संचालनालय से सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक के कक्षाओं के लिए निर्देश दिए गए थे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया गया है कि विद्यालय संचालन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
Next Story
