CG-सैक्स रैकेट खुलासाः कार में चल रहा था देहव्यापार, पुलिस मौके पर पहुंची तो चार युवतियां और दो युवक अश्लील हालत में पकड़ाये…..

महासमुंद 2 अक्टूबर 2021। शुक्रवार की शाम सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवती और दो युवको को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। पकडी गई युवतियां और युवक रायपुर के रहने वाले बताये जा रहे है। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाने में धारा 107 और 116 (3) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम सरायपाली पुलिस को सूचना मिली थी कि, अटल नगर के एक मकान में कुछ युवक और युवतियों का आना जाना है। इस सूचना पर पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। ग्राहक के भेष में पहुंचे जवान ने मौके का मुआयना कर बाहर खड़ी पुलिस को इशारा कर बुला लिया। इसके बाद पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मकान के बाहर खड़ी कार में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में धरे गये।
इस दौरान पुलिस ने मकान की तलाशी ली और दो युवतियां और एक युवक अश्लील हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में चार युवतियां और दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले कर आयी है। पकड़े गये आरोपी युवकों में राजू दोलोई 30 वर्ष चंदन नगर कोलकाता, दुर्गेश पनागर 22 वर्ष मोवा दलदल सिवनी, वहीं पकड़ी गई युवतियां रायपुर की बताई जा रही है।
