Begin typing your search above and press return to search.

CG RESULT – ब्रेकिंग : 12वीं में मुंगेली के टिकेश टॉपर… 10वी में प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास… पूरे 100 फीसदी अंक हासिल किये… देखिये कौन-कौन हैं टॉपर

CG RESULT – ब्रेकिंग : 12वीं में मुंगेली के टिकेश  टॉपर… 10वी में प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास… पूरे 100 फीसदी अंक हासिल किये… देखिये कौन-कौन हैं टॉपर
X
By NPG News Desk

रायपुर 23 जून 2020। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार मुंगेली ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षा में कामयाबी का डंका बजाया है। 10वीं और 12वीं दोनों में मुंगेली के परीक्षार्थी टॉपर रहे हैं। 12वीं में जहां मुंगेली के जितेश वैष्णव टॉपर रहे हैं, तो वहीं 10वीं प्रज्ञा कश्यप ने बाजी मारी है। मुंगेली के जितेश वैष्णव ने 12वीं में 97.80 में अंक हासिल किये हैं, जबकि 10वीं में प्रज्ञा कश्यप ने पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नया इतिहास रचा है।

10वीं में मुंगेली के प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किये…तो वहीं दूसरे नंबर पर प्रशंसा राजपूत ने 99.63 अंकों के साथ दूसरा और भारती ने 98.07 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं 12वीं में जितेंद्र वैष्णव ने 97.80 अंकों के साथ पहला, रायपुर की श्रेया अग्रवाल ने दूसरा और तनु यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Next Story