Begin typing your search above and press return to search.

Election Breaking: सावित्री आगे, दूसरे राउंड में कोर्राम ने नेताम को छोड़ा पीछे... भानुप्रतापपुर में चुनाव का बढ़ा रोमांच

Election Breaking: सावित्री आगे, दूसरे राउंड में कोर्राम ने नेताम को छोड़ा पीछे... भानुप्रतापपुर में चुनाव का बढ़ा रोमांच
X
By NPG News

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए शुरू हुए मतदान के पहले चरण में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बाजी मार ली है। सावित्री ने पहले चरण में 1907 वोटों की बढ़त ले ली है। 1196 वोट लेकर सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम दूसरे और 1490 वोटों के साथ ब्रह्मानंद नेताम तीसरे स्थान पर हैं। फिलहाल दुर्गकोंदल ब्लॉक की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड में कोर्राम ने ब्रह्मानंद को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोर्राम को दूसरे राउंड में 2143 वोट मिले हैं, जबकि ब्रह्मानंद को 1488 वोट मिले हैं। हालांकि सावित्री मंडावी के वोट कम हुए हैं। दूसरे राउंड में सावित्री को 2415 वोट ही मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले चार सालों में यह पांचवां उपचुनाव है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स्व. मनोज मंडावी के निधन के बाद इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। पिछले चार चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस बार भी कांग्रेस भानुप्रतापपुर सीट पर जीत के लिए आश्वस्त है। हालांकि सर्व आदिवासी समाज की ओर से अपना प्रत्याशी खड़ा करने के बाद भाजपा की ओर से भी जीत के दावे किए जा रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज की ओर से रिटायर्ड आईपीएस अकबर राम कोर्राम को अधिकृत करने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस लड़ाई में ओबीसी वोट बैंक की मदद से भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम की जीत के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि पहले चरण में 1907 वोटों की बढ़त लेकर सावित्री ने बाकी दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

पहले और दूसरे राउंड में बढ़त के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अंदाज में विक्ट्री साइन दिखाया।

बता दें कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी का इस साल 16 अक्टूबर को निधन हो गया। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को फिर से आजमाया है। हालांकि कांग्रेस ने झारखंड के टेल्को थाने में दर्ज पॉक्सो के मामले का खुलासा कर ब्रह्मानंद के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी थी। वहीं, आरक्षण में कटौती के बाद नाराज सर्व आदिवासी समाज ने भी अपनी ओर से प्रत्याशी खड़ा कर दिया। समाज की ओर से गांव-गांव में समाज की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कोर्राम को वोट देने के लिए शपथ दिलाई गई है।

पहला राउंड

सावित्री मंडावी - 3397

अकबर राम कोर्राम - 1196

ब्रह्मानंद नेताम – 1140

दूसरा राउंड

सावित्री मंडावी – 2415

अकबर राम कोर्राम – 2143

ब्रह्मानंद नेताम – 1488

Next Story