Begin typing your search above and press return to search.

CG-लव सेक्स और मर्डर: ससुर के साथ मां को बहू ने देखा आपत्तिजनक हालत में… फिर गुस्साई बहू ने दी ससुर को खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश…

CG-लव सेक्स और मर्डर: ससुर के साथ मां को बहू ने देखा आपत्तिजनक हालत में… फिर गुस्साई बहू ने दी ससुर को खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश…
X
By NPG News

गोरेला-मरवाही-पेंड्रा 8 अक्टूबर 2021। ससुर को मां के साथ संबंध बनाते देख बहू ने अपने ही ससुर की टंगिया मार कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद बहू ने अपनी मां और पिता के साथ मिलकर शव को पानी से भरे खेत में दफना दिया था। पुलिस ने हत्या के इस सनसनीखेज मामले में आरोपी बहू और उसके माता पिता सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गौरेला थाना क्षेत्र के मानपुर की है। 6 अक्टूबर की सुबह ग्राम बनझोरका टिकरीकला नवा खेत में एक व्यक्ति का शव जमीन में आधा गड़े हुए हालात में मिला था, जिसकी सूचना गांव के कोटवार ने पुलिस को दी थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर गौरेला पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त मानपुर निवासी चैन सिंह के 45 वर्ष के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में पता चला कि, मृतक की हत्या किसी धारदार हाथियार से हमला कर की गई थी। वहीं पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि, मृतक चैन सिंह का अपनी समधन के साथ अवैध संबंध था।

इस जानकारी के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की समधन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई। कढ़ाई से पूछताछ में महिला ने बताया कि, 1 अक्टूबर को चैन सिंह शराब के नशे में महिला के घर आया था। इस दौरान उसे अपने साथ सूनसान जगह ले जाकर उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इस बीच उसकी बेटी रामप्यारी उन्हें ढूंढते हुये मौके पर पहुंची और अपने ससुर को मां के साथ संबंध बनाते हुये देख लिया। इस बात से नाराज रामप्यारी अपने घर गई और वहां से टंगिया लाकर अपने ससुर के सिर पर प्राण घाटक हमला कर दिया। हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मां बेटी ने मिलकर शव को नाले के पास एक दिन तक छुपाकर रखा था। दूसरे दिन अपने पिता और मां के साथ मिलकर आरोपी बहू ने पानी से भरे एक खेत में ससुर के शव को गाड़ दिया था। पुलिस ने बहू और उसके माता पिता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ 302, 201 और धारा 202 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story