Begin typing your search above and press return to search.

CG लॉकडाउन : इस जिले में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन…..शनिवार रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन… आदेश देखिये

CG लॉकडाउन : इस जिले में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन…..शनिवार रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन… आदेश देखिये
X
By NPG News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 12 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना का खतरा घटा है, खत्म नहीं हुआ है। कई जिलों में कोरोना के मद्देनजर कंप्लीट अनलॉक का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन कई जिलों में पाबंदियां बरकरार है। कोरबा में फिर से वीकली अनलॉक लागू कर दिया गया है, तो वहीं जीपीएम जिले में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 19 जुलाई की रात 12 बजे तक के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है।

जिले में शनिवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। सिनेमा हॉल व थियेटर में आने वाले लोगों को अपना नाम रजिस्टर्ड कराना होगा। उसी तरह से पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों में भी अपना नाम दर्ज कराना होगा। ट्यूशन और कोचिंग क्लास आने वालों को भी सूची संचालकों को रखनी होगी। दुकानें, मॉल, शापिंग सेंटर, बाजार , शराब दुकानें, शो रूम, ब्यूटी पार्लर जैसी संस्थाने रात 9 बजे तक ही खुलेगी।

शादी में 50 और दशगात्र में 20 लोगों की इजाजत होगी।

लॉकडाउन संबंधित दिशा-निर्देश
Next Story