Begin typing your search above and press return to search.

CG लॉकडाउन बढ़ा : शर्तों के साथ लॉकडाउन को 10 दिन के लिए बढ़ाया गया…. जारी हुआ आदेश, जानिये क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

CG लॉकडाउन बढ़ा : शर्तों के साथ लॉकडाउन को 10 दिन के लिए बढ़ाया गया…. जारी हुआ आदेश, जानिये क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
X
By NPG News

जशपुर 6 जून 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में लगातार कमी तो आ रही है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी कोरोना की रफ्तार तेज है। सीमावर्ती जशपुर जिला में भी कोरोना का संक्रमण अभी तेज है। लिहाजा जशपुर कलेक्टर महादेव कांवरे ने 10 दिन के लिए और लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट रहेगी। संडे जिला कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 15 जून की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

हालांकि इस दौरान कई गतिविधियों में छूट रहेगी। सिनेमा हॉल, जिम और स्वीमिंग पूल खुलेंगे, हालांकि रिसार्ट, धार्मिल स्थल के साथ-साथ सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुली रहेगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।शो-रूम, स्टेशनरी, हार्डवेयर, इलेक्ट्रानिक्स दुकानें, गुपचुप ठेला, सैलून भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। डेली नीड्स, कपड़ा,जूता-चप्पल, ज्वेलरी, फल, सब्जी दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी।

शादी समारोह में 50 और दशगात्र में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। हालांकि किसी भी तरह के आयोजन में कोरोना के गाइडलाइन का पालन करना होगा।

आपको बता दें कि कल से रायगढ़ भी अनलॉक हो रहा है। करीब 2 महीने के बाद रायगढ़ में लॉकडाउन को हटाने को निर्णय लिया गया है। इस दौरान कई शर्तें भी रायगढ़ में लागू रहेगी। शादी और परिवारिक आयोजनों में भी कोरोना नियमों का पालन करना होगा।

Next Story