Begin typing your search above and press return to search.

CG लॉकडाउन ब्रेकिंग : इस जिले में लॉकडाउन बढ़ाने का जारी हुआ आदेश….. जिला प्रशासन ने जरूरत के सामान के लिए 4 घंटे की दी छूट… आदेश हुआ जारी

CG लॉकडाउन ब्रेकिंग : इस जिले में लॉकडाउन बढ़ाने का जारी हुआ आदेश….. जिला प्रशासन ने जरूरत के सामान के लिए 4 घंटे की दी छूट… आदेश हुआ जारी
X
By NPG News

रायपुर 10 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम तो हुई है, लेकिन बस्तर अभी भी आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की आहट से सहमा हुआ है। कोरोना के खतरे के बीच प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन 15 से 17 मई तक लगा हुआ है। इसी कड़ी में अब नारायणपुर जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

नारायणपुर में इससे पहले 10 मई तक ही लॉकडाउन था, लेकिन अब उस लॉकडाऊन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि 17 मई की रात 12 बजे तक जिले में लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर ने इस दौरान जिले की समस्त सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है।

हालांकि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कलेक्टर ने कुछ छूट भी दिये हैं। दोपहर एक बजे के बाद जरूरत के सामानें उपलब्ध हो पायेगी। दोपहर बाद 1 बजे से किराना, ग्रासरी, पोलिट्री, मटन, अंडा, की होम डिलिवरी केवल स्ट्रीट वेंडर्स, ठेलों, पिकअप, मिनीट्रक और गाड़ियों में की जा सकेगी। इस दौरान होम डिलेवरी की भी छूट रहेगी। इस दौरान दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं होगी।

Next Story