Begin typing your search above and press return to search.

CG लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : 10 अप्रैल की दोपहर से एक और जिला कंप्लीट लॉकडाउन…. कलेक्टर ने दिया आदेश, इमरजेंसी सेवा को छोड़, सब कुछ बंद…. NPG से बोले कलेक्टर …..

CG लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : 10 अप्रैल की दोपहर से एक और जिला कंप्लीट लॉकडाउन…. कलेक्टर ने दिया आदेश, इमरजेंसी सेवा को छोड़, सब कुछ बंद…. NPG से बोले कलेक्टर …..
X
By NPG News

राजनांदगांव 8 अप्रैल 2021। कोरोना की वजह से छत्तीसगढ़ का एक और जिला कंप्लीट लॉकडाउन हो गया है। राजनांदगांव कलेक्टर टीपी वर्मा ने जिले में कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया है। प्रदेश का ये चौथा जिला है, जहां लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पहले दुर्ग, बेमेतरा और रायपुर में लॉकडाउन का आदेश दे दिया गया है।

राजनांदगांव में 9 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कलेक्टर ने की है। 10 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से जिले में लॉकडाउन लगेगा, जो 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी होगा। कलेक्टर टीपी वर्मा NPG को बताया है कि जिले में अफसरों को लॉकडाउन में सख्ती बरतने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेगी। दवाई दुकान और अस्पताल के अस्पताल के अलावे तमाम गतिविधियों पर बैन रहेगा।

पेट्रोल पंप खुलेंगे जरूर, लेकिन सिर्फ सरकारी सेवा, एंबुलेंस, पुलिस वाहन, आपात सेवा, इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर ही पेट्रोल दिया जायेगा। दुध वितरण और बेचने के लिए शर्तों के साथ छूट दी गयी है। लोगों की आवाजाही पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा, हालांकि वैक्सीनेशन के लिए जाने वाले लोगों को इससे छूट रहेगी।

कलेक्टर टीपी वर्मा ने NPG को बताया कि…

“जिले में लॉकडाउन का आदेश दिया गया है, जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापारिक संगठन और जनप्रतिनिधियों से बातचीत के बाद ये निर्णय लिया गया है। 10 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से जिला लॉकडाउन होगा, 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा”

Next Story