Begin typing your search above and press return to search.

CG-पूर्व मंत्री का निधन : कोरोना की वजह से अस्पताल में कराये गये थे भर्ती……..जोगी कैबिनेट में थे सिंचाई मंत्री…. लगातार बिगड़ रही थी तबियत

CG-पूर्व मंत्री का निधन : कोरोना की वजह से अस्पताल में कराये गये थे भर्ती……..जोगी कैबिनेट में थे सिंचाई मंत्री…. लगातार बिगड़ रही थी तबियत
X
By NPG News

रायपुर 29 मई 2021। पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक की आज कोरोना से मौत हो गयी। वो रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रायगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे शक्राजीत नायक को करीब एक महीने पहले कोरोना हुआ था, जिसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के मुताबिक आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, डाक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शक्राजीत नायक के बेटे प्रकाश नायक अभी रायगढ़ के विधायक हैं। शक्राजीत नायक 2001 से 2003 तक अजीत जोगी की कैबिनेट में सिंचाई मंत्री थे। डाक्टरों के मुताबिक शक्राजीत नायक की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी थी, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रायपुर के प्राइवेट हॉस्पीटल में उनका लंस और हार्ट का इलाज चल रहा था। उनका बीपी बार-बार लो हो रहा था, वहीं आक्सीजन लेवल भी स्थिर नहीं था।

डॉ नायक का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम नवापाली में किया जाएगा।

Next Story