Begin typing your search above and press return to search.

CG पर्चा लीक : परीक्षा शुरू होने से पहले ही पर्चा हो गया लीक….सेंटर में पहुंचे परीक्षार्थियों को आंसर सीट भी बांटी जा चुकी थी…. तभी अचानक….

CG पर्चा लीक : परीक्षा शुरू होने से पहले ही पर्चा हो गया लीक….सेंटर में पहुंचे परीक्षार्थियों को आंसर सीट भी बांटी जा चुकी थी…. तभी अचानक….
X
By NPG News

रायपुर 20 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में BSC नर्सिंग का पर्चा लीक हो गया। परीक्षा आज से होनी थी, लेकिन ऐन पहले पर्चा व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कई जगह वायरल हो गया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से पर्चा को रद्द करने का आदेश दिया गया। हालांकि आज से ही शुरू हुए M. Sc और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा पूर्व की भांति आयोजित होती रहेगी।

आज सुबह से परीक्षा आयोजित होनी थी, परीक्षा का सेंटर मेकाहारा में रखा गया था। तय समय पर परीक्षार्थी सेंटर में पहुंच भी गये थे, परीक्षार्थियों को आंसर सीट बांटी गयी, लेकिन इसी दौरान अचानक से परीक्षा को रद्द कराने निर्देश दे दिया गया और परीक्षार्थियों को वापस लौट जाने के लिए कहा गया। हालांकि परीक्षा कब कैसे और किस शेडयूल के साथ होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

हालांकि पर्चा लीक को लेकर यूनिवर्सिटी ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि परीक्षा विभाग से जुड़े यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारी ने ही पर्चा लीक किया है। फिलहाल पर्चा लीक होने के बाद असमंजस की स्थिति बन गयी है।

Next Story